धर्मनगरी वृन्दावन में सिर चढ़कर बोल रहा क्रिकेट का जादू

by admin on March 29, 2011

-इंडिया की जीत के लिए की यमुना महारानी की पूजा अर्चना

वृन्दावन। भारत, एक ऐसा देश जहां क्रिकेट एक धर्म माना जाता है और लोगों के जहन में बसा है। उसमें भी भारत अपनी चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से भिड़ रहा हो तो ऐसे मैच का कहना ही क्या! वल्र्डकप के दौरान चडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में 30 मार्च मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच पर सभी की निगाहें टिकीं हैं।
ब्रज की सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली धर्मनगरी वृन्दावन में भी क्रिकेट का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आलम यह है कि टीम इण्डिया को जिताने के लिए जहां खेलप्रेमी मोहाली स्टेडियम में भारतीय खिलाडि़यों में जोश का संचार करने पहुंच रहे हैं तो वहीं सूर्यपुत्री यमुना की पूजा अर्चना कर टीम इंडिया की जीत के लिए मनौती मांग रहे हैं। मोहाली में होने वाले इस मैच को लेकर वृन्दावन के खेलप्रेमी खासे उत्साहित और उन्माद से रंगे नजर आ रहे हैं।

क्रिकेटप्रेमी कुनाल शर्मा और योगेश शुक्ला ने कहा कि भारत पाकिस्तान के मध्य खेले जाने वाला यह मैच भारतीयों के लिए बहुत मायने रखता है। इंडिया के खिलाडि़यों को चाहिए कि वह बेहतरीन प्रदर्शन कर रिकाॅर्ड जीत दर्ज करें।
क्रिकेटप्रेमी एवं वृन्दावन क्रिकेट क्लब से जुड़े अंश कुमार द्विवेदी ने कहा कि हालांकि हर वल्र्डकप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है, लेकिन इस बार भारत को सावधानी बरतने की जरूरत है। यह सचिन का आखिरी वल्र्डकप है, सभी खिलाड़ी मैच के दौरान अगर अच्छे खेल का प्रदर्शन करें तो निश्चित ही जीत भारत की होगी और यहीं इंडिया टीम की ओर से सचिन के लिए बेहतरीन भेंट होगी।
खेलप्रेमी विशाल पाठक ने कहा कि युवराज का इस समय में अच्छे फाॅर्म में चलना इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने पिछले मैचों में जहां जिस सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर नायाब प्रदर्शन किया है, वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी भूमिका के साथ पूर्ण न्याय किया है। गोपीवल्लभ शुक्ला ने कहा कि वल्र्डकप के दौरान युवा क्रिकेटर सुरेश रैना को टीम में जगह दिया जाना भारत के लिए काफी कारगर सिद्ध होगा। वह सुरेश रैना ही थे, जिन्होंने आस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में युवराज का बखूबी साथ निभाया। वहीं पीयूषनाथ गोस्वामी, विपुल शर्मा, दीपक शर्मा पत्सारिया, चंद्रकांत, पंकज बंसल, प्रहलाद कृष्ण, संदीप अग्रवाल, पवन शर्मा, मोहित खंडेलवाल सहित अन्य खेलप्रेमियों ने टीम की जीत की कामना की।
विदित रहे कि अखिल भारतीय क्रिकेट आमंत्रण कमेटी से जुड़ी एवं पालिकाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शर्मा और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश कुमार द्विवेदी द्वारा पिछले दो वर्ष पूर्व कराए गए मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी सुरेश रैना वृन्दावन आ चुके हैं। उन्होंने भी टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।
इधर वंृदावन के यमुना किनारे आनंददेव ‘गंगाजी वाले बाबा’ के सानिध्य में सोमवार सायं खेलप्रेमियों ने हाथों में तिरंगे लेकर यमुना महारानी की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की और टीम इंडिया की जीत की कामना की।
मधुमंगल शुक्ला, वृन्दावन। (9917927638)

Leave a Comment

Previous post:

Next post: